कोरोना काल में हिन्दुस्तान के लिए एक गुड न्यूज़ सिंगापुर से आई है। वैसे तो देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोजोना बढ़ रही है, लेकिन अभी सिंगापुर के एक यूनिवर्सिटी का दावा है कि आने वाली 20 मई तक भारत में कोरोना खत्म हो सकता है। दावा है कि इसे लेकर एक स्टडी की गई है, जिसके बाद ही ऐसा कहा जा रहा है।
नई दिल्‍ली: कोरोना काल में हिन्दुस्तान के लिए एक गुड न्यूज़ सिंगापुर से आई है। वैसे तो देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोजोना बढ़ रही है, लेकिन अभी सिंगापुर के एक यूनिवर्सिटी का दावा है कि आने वाली 20 मई तक भारत में कोरोना खत्म हो सकता है। दावा है कि इसे लेकर एक स्टडी की गई है, जिसके बाद ही ऐसा कहा जा रहा है।
कोरोना वायरस से हिन्दुस्तान समेत दुनिया भर में क्या स्थिति है, ये हर किसी को मालूम है। लेकिन इस बीच में सिंगापुर की एक यूनिवर्सिटी ने जो दावे किए हैं, वो कई मामलों में चौंकाने वाले हैं। अभी हर दिन देश के कई शहरों से कोरोना से संक्रमित होने वालों की बढ़ती संख्या सामने आ रही है। इसी बीच में कहा जा रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब हिन्दुस्तान से कोरोना का खात्मा हो जाएगा।
जल्द ही भारत से हारेगा कोरोना !
सिंगापुर यूनिवर्सिटी की इस स्टडी में ये भी दावा है कि जो भविष्यवाणी की गई है, उसमें कई बातों का पूरा-पूरा ख्याल रखा गया है जैसे कि एसआईआर महामारी मॉडल यानी अलग-अलग देशों के संदिग्ध, संक्रमित और स्वस्थ होने वाले मरीजों के मॉडल का विश्लेषण करने के बाद यह भविष्यवाणी की गई है। इस महामारी ने अलग-अलग देशों में जिन-जिन तारीखों पर मोड़ लिया, उसका भी अध्ययन किया गया।
सिंगापुर के इस यूनिवर्सिटी ने लगभग उन सभी देशों पर डेटा के जरिए रिसर्च किया है, जहां कोरोना का ज्यादा संक्रमण है। खास बात ये है कि इनके डेटा आधारित ग्राफ को देखने के बाद पता चलता है कि इटली और स्पेन में ये लगभग सही साबित हो रहे हैं। सिंगापुर की यूनिवर्सिटी का ये दावा उस वक्त में किया गया है, जब इससे ठीक पहले केंद्र सरकार ने दावा किया था कि अगर 16 मई तक लॉकडाउन का पालन किया जाए तो कोरोना वायरस का नया केस नहीं आएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस पर भारत नियंत्रण पा लेगा।
इसके साथ-साथ ही केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से बाहर आने की कवायद भी शुरू कर दी है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने गांव गली और शहरों में पास-पड़ोस की दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। हालांकि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाके में दुकानों को खोलने की कोई इजाजत नहीं हैं। इसी के साथ साफ-साफ कह दिया गया है कि शराब की दुकानों और मॉल की दुकानों को भी खोलने की अनुमति नहीं है।
चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस तेजी से फैला और फिर जब चीन से बाहर इस वायरस का कहर बरपा तो एक साथ कई देश इसकी चपेट में आ गए। अभी कोरोना वायरस के सामने पूरी दुनिया घुटने टेक चुकी है। इस वायरस के सामने क्या अमेरिका, क्या चीन, क्या हिन्दुस्तान और क्या पाकिस्तान हर देश में संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कोरोना का कहर!
कोरोना वायरस का असर दुनिया के कई और देशों में भी देखा जा रहा है। स्पेन और इंग्लैंड भी इस वायरस से पूरी तरह परेशान हैं। फिलहाल सिंगापुर की एक यूनिवर्सिटी ने जिस तरह से दावा किया है, वो चौंकाने वाला तो जरूर है। लेकिन इस माहौल में ऐसी बातें उम्मीद की किरण जरूर है। हालांकि होगा क्या, इसे लेकर अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगा।क्योंकि अगले 3 मई तक भारत में पूरी तरह से लॉकडाउन है।

Post a Comment

أحدث أقدم